Thursday, May 1, 2025
spot_img
mobile app
spot_img
spot_img
HomeStatesजंगल बांकी टुकड़ा नंबर 14 में चल रहा भव्य रूद्र महायज्ञ में...

जंगल बांकी टुकड़ा नंबर 14 में चल रहा भव्य रूद्र महायज्ञ में मंगलवार रात्रि राम विवाह की लीला का मंचन किया गया।

जंगल बांकी टुकड़ा नंबर 14 में चल रहा भव्य रूद्र महायज्ञ में मंगलवार रात्रि राम विवाह की लीला का मंचन किया गया।

पनियरा क्षेत्र के जंगल बांकी टुकड़ा नंबर 14 ग्राम प्रधान अदालत साहनी के नेतृत्व में में बीते 29 फरवरी से रूद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन हो रहा है यज्ञ के सातवें शाम को श्रीराम विवाह हुआ।

रामलीला के आरंभ में धनुष टूटने की आवाज से परशुराम की समाधि टूटना, परशुराम का जनकपुरी में जाकर क्रोधित होना लक्ष्मण के साथ संवाद की लीला का प्रभावी मंचन किया गया।

उसके बाद गाजे-बाजे के साथ अयोध्या से बारात निकली तथा जनकपुर पहुंची इस दौरान अध्यक्ष अदालत साहनी के नेतृत्व में ढोल नगाड़े तथा पटाखों के आवाज से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। दर्जनों वाहन के साथ बाराती जनकपुर पहुंचे तथा भगवान राम का विवाह की लीला दिखाई गई।

रामलीला में कन्यादान के अवसर पर समिति के अध्यक्ष समेत अन्य लोग विशिष्ट अतिथि रहे। नेछुआ के लिए सैकड़ों महिलाएं मंच पर पहुंची तथा मां जानकी को नेछूआ दी।

हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शक रामलीला के सातवें दिन भक्ति के सागर में खोए नजर आए चारो तरफ जय श्री राम के नारों से यज्ञ स्थल गूंज उठा।

सातवें दिन दुर्गा मंदिर औसानी के पुजारी ओम प्रकाश निषाद, मिठौरा ग्राम प्रधान,अनिरुद्ध निषाद,पूर्व प्रधान ब्रह्मचारी, राजमोहन यादव, लक्ष्मण साहनी समेत अन्य लोग मंच का उद्घाटन किए।

ग्राम प्रधान अदालत साहनी के अध्यक्षता में चल रही यह नौ दिवसीय यज्ञ का शिव रात्रि के दिन समापन होगा तथा उसी दिन पुरातन शिव मंदिर पर भव्य मेले के आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान फौजदार,लक्ष्मण साहनी,पप्पू,सागर,उमेश निषाद,महेश साहनी,राकेश साहनी,अखिलेश यादव, भोला समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

संबंधित खबरें

चर्चित खबर

ताज़ा खबर