महराजगंज / पनियरा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जंगल बांकी टुकड़ा नंबर 14 ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान अदालत साहनी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सचिवालय समेत सरकारी प्राथमिक स्कूलों में झंडावंदन किया गया।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ तत्पश्चात प्राथमिक विद्यालय के नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया। बच्चों द्वारा अलग अलग कला दिखाया गया जिसे देखकर उपस्थिति सभी अतिथि मगनमुग्ध हो गए कार्यक्रम के उपरांत ग्राम प्रधान अदालत साहनी द्वारा बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
इस दौरान ग्राम प्रधान अदालत साहनी ने कहा कि लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हो गया था लेकिन 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र राष्ट्र बना। बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान को आज ही के दिन लागू किया गया था इस लिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश हैं इस लिए यहां संविधान का महत्व और भी बढ़ जाता है संविधान एक ऐसी शक्ति है जो भारत में रहने वाले सभी लोगों को समानता का अधिकार तथा सबको अपनी बात रखने की आजादी देता है।
इस दौरान फौजदार साहनी,भगवंत,चंद्रिका यादव,राममूरत,परदेशी साहनी,सत्यम गौड़, गनेश पटेल,धर्मजीत पासवान,पुजारी ओमप्रकाश निषाद,सत्यप्रकाश नेशनल पब्लिक स्कूल नेवासपोखर,मोहनलाल मौर्य,जगदीश यादव, दीपक त्रिपाठी पप्पू साहनी, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।