महराजगंज/घुघली। महराजगंज जिले का घुघली रेलवे ढाला पिछले 117 वर्षों से आम जनता के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है है ढाला बंद होने से हर दिन दर्जनों बार जाम लगता है जो घंटो तक बना रहता है। वृहस्पतिवार शाम को इतना जबरदस्त ट्रैफिक जाम लगा की लगभग एक घंटे से ज्यादा लोग जाम में फंसे रहे दुख की बात यह थी कि इस जाम में एंबुलेंस भी फंस गया था।
घुघली रेलवे स्टेशन मुजफ्फरपुर – गोरखपुर रेल मार्ग पर स्थित है इस वजह से यहां हर घंटे में ट्रेन गुजरती है जिससे की एक दिन में दर्जनों बार जाम लग जाता है।पिछले कई वर्षों से क्षेत्र के तमाम लोग ओवरब्रिज की मांग कर रहे हैं लेकिन जनप्रतिनिधियों के कानो में जू तक नही रेंग रहा है।
घुघली नगर पंचायत में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है जहां पर क्षेत्र के तमाम लोग अपना इलाज कराने के लिए जाते हैं कई बार जाम में फसने के वजह से गम्भीर मरीजों की जान जाने का भी खतरा बढ़ जाता है। घुघली रेलवे स्टेशन का निर्माण 1907 में हुआ था पहले वाहन कम होने के कारण जाम कम लगता था लेकिन जैसे जैसे वाहनों की संख्या बढ़ती चली गई वैसे वैसे जाम की समस्या भी बढ़ती चली गई।
वर्तमान में स्थिति यह है जाम से बचने के लिए ज्यादातर लोग दूसरे मार्ग का प्रयोग करने लगे हैं। यहां पढ़ने वाले छात्रों के लिए भी रेलवे ढाला पर लगने वाला जाम बहुत बड़ी समस्या खड़ा कर देता है बच्चों के विद्यालय का समय हो जाता है और अगर कोई ट्रेन आ गई तो वह बच्चे समय से विद्यालय नही पहुंच पाते है।
भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के अथक प्रयासों के बाद जनपदवासियों को नई रेल लाइन की सौगात मिल गई है लेकिन जाम लगने वाली समस्या से आज भी लोगों को निजात नही मिला है और आए दिन लोग जाम में फसकर अपना कीमती समय बर्बाद कर रहे हैं।